हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

करौं प्रखंड क्षेत्र के बासकुपी के नावाडीह में आयोजन

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के बासकुपी के संकट मोचन धाम नावाडीह में हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व श्रीश्री 108 महायज्ञ को लेकर बुधवार को 151 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. कलश यात्रा संकट मोचन धाम नावाडीह से निकल कर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जयंती नदी के बागडेरी घाट पहुंची. जहां पंडित यज्ञाचार्य अशोक पांडे राम प्रकाश पांडे, भूदेव मिश्रा, दीनबंधु पांडे, विकास पांडे व अन्य पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान निरंजन प्रसाद राय सपत्नीक सुषमा देवी को विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराकर कलश में जल भरवाया. पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा व यज्ञ के सफल संचालन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकल्प दिलाया. यात्रा में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह शामिल हुए. यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा व यज्ञ चार से आठ फरवरी तक चलेगा. जहां वृंदावन मथुरा से आये रामकथा वाचिका दिव्यांशी के द्वारा प्रत्येक दिन रामायण पाठ प्रस्तुत किया जायेगा. यज्ञ कार्यक्रम को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. इसको लेकर समिति की ओर से पूर्ण व्यवस्था की गयी है. मौके पर जिला परिषद सदस्य जया राय, बलवीर राय, उदय राय, हृदय राय, सचिन राय, ज्ञान राय, अमूल राय, अजय राय, लक्ष्मण राय, मृत्युंजय राय, सुशांत राय, दीपक राय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं प्रखंड क्षेत्र के बासकुपी के नावाडीह में आयोजन

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola