ePaper

जात-पात पर नहीं, सुख-दुख के साथी पीएम मोदी को पड़ेंगे वोट : अन्नूकांत दुबे

Updated at : 12 May 2024 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
जात-पात पर नहीं, सुख-दुख के साथी पीएम मोदी को पड़ेंगे वोट : अन्नूकांत दुबे

मोहनपुर मंडल में शनिवार को गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे की पत्नी अन्नूकांत दुबे ने विभिन्न गांवों में चौपाल लगाया और भाजपा के लिए वोट मांगा.

विज्ञापन

देवघर.

मोहनपुर मंडल में शनिवार को गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे की पत्नी अन्नूकांत दुबे ने विभिन्न गांवों में चौपाल लगाया. इस दौरान अन्नूकांत दुबे ने चौपा, दुधनियां, घाघरा, पोस्तवारी , बुढ़वाकुरा, बाबूपुर, नवाकुरा, सिमराज़ोर, मयूरनाच, तेलभंगा बुढ़ियारी, आमडीहा आदि गांवों में चौपाल लगाया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुषों ने हिस्सा लिया. अन्नूकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, मजदूर व किसानों के लिए काफी काम किये हैं. पीएम मोदी, गरीबों को मुफ्त में राशन, किसानों के खाते में राशि सहित हर दुख-सुख में पीएम मोदी परिवार की तरह साथ देते हैं. अन्नूकांत दुबे ने कहा कि मोहनपुर प्रखंड के ग्रामीण जात-पात पर नहीं, बल्कि सुख-दुख में साथ देने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट देने वाले हैं. इस मौके पर जिला महामंत्री पंकज भदोरिया, मंडल अध्यक्ष विभूति झा, जगन्नाथ यादव, उप प्रमुख पप्पू यादव, महेंद्र सिंह, पूरण मिश्रा, अखिलेश यादव, शंभू दास ,संतोष मुर्मू , नुनधन मंडल, सुनील यादव, सिंधु प्रताप सिंह, उज्जवल सिंह, प्रमेश राव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola