कभी मेरे लिए दिल बेकरार मत करना, मैं किसी और की हूं मेरा इंतजार मत करना....

Updated at : 23 Feb 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
कभी मेरे लिए दिल बेकरार मत करना, मैं किसी और की हूं मेरा इंतजार मत करना....

मधुपुर के पटवाबाद में तहरीके लेसान-ए-उर्दू के तत्वावधान में ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड के पटवाबाद में तहरीके लेसान-ए-उर्दू के तत्वावधान में ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के शायर व कवियों के नाम अख्तर मधुपुरी, इरशाद काशिफ, सलाम कैफी, लालचंद काशफी, अफजल दिलकश व राजेंद्र मिश्रा के नाम एक हसीन रात ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में कोलकाता, गिरिडीह, गोड्डा, दुमका, आसनसोल, रांची समेत अन्य जगहों से आये शायरों ने एक बढ़कर एक शायर की प्रस्तुति कर समा को बांध दिया. वहीं, पश्चिम बंगाल कुल्टी से आये शेकुल रहमान ने कहा चांदनी रात थी मौसम भी सुहाना थे मगर, तुम कहां हो गए रूपोश बताओ तो जरा….., आसनसोल के यासीन साकिब ने कहा अक्स काबा है मेरी आंखों में, या खुदा मेरी मां की सूरत है…., कोलकाता के जैनुल आबिदीन ने कहा ऐसी पड़ी है मार सब पूछ रहे थे, गुंडे ने कोई सिर पर वार किया था….., शालिनी सबा ने कहा इसका उनवान कोई और हुआ है शायद, अब नहीं करता कहीं जिक्र गजल में मेरा….., कोलकाता की मंजू कुमारी इशरत ने कहा कभी मेरे लिए दिल बेकरार मत करना, मैं किसी और की हूं मेरा इंतजार मत करना…., अनीशा साबरी ने कहा दूर कुछ और ना जाओ तो गजल हो जाये, तुम मुझे और सताओ तो गजल हो जाये……, वकी मंजर ने कहा डरता है मेरे सर सरे नाला से आसमान, खुर्शीद का चिराग कहीं हो ना जाये गुल….., रोशन हबीबा ने कहा मैं तुम्हारे प्यार पाने तेरे पास आ गयी हूं, तुम्हें हाले दिल सुनाने तेरे पास आ गयी हूं….., गिरिडीह के कैसर इमाम ने कहा अदब से बैठिए आकर यह सपारों की महफिल है, यहां पर शम्मा जलती है यह परवानों की महफिल है……, रियाज अहमद शम्स ने कहा यहां अहले कलम अहले सुखन बेजार बैठे हैं, अलम हाथों में लिए उर्दू का तैयार बैठे हैं आदि शायर पेश कर उपस्थित लोगों का वाहवाही बटोरा. इसके अलावे स्थानीय शायर अजीम शादाब, मेराज शगफ, अरुण निर्झर, धनंजय प्रसाद, डा. अंजार कलीम परवाना, ताहिर मधुपुरी, रजा मधुपुरी, अजीम मधुपुरी आदि ने भी एक से बढ़कर एक कलाम की प्रस्तुति किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कौमी बेदारी तहरीक के अध्यक्ष सैयद मो. अफरोज ने किया व मंच का संचालन नकीब इम्तियाज अंसारी ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी, हाजी अलाउद्दीन अंसारी, शबाना परवीन, मो. आमिर अख्तर, नूर आलम, मो. तनवीर, मो. रजाऊल, मो. कौसर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. ——————— ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola