ePaper

झारखंड आंदोलनकारियों ने मंत्री से पेंशन दिलाने की मांग की

Updated at : 19 Jan 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारियों ने मंत्री से पेंशन दिलाने की मांग की

मारगोमुंडा के स्टेडियम मैदान मारगोमुंडा में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मो. मुस्तफा अंसारी ने की. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के स्टेडियम मैदान मारगोमुंडा में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मो. मुस्तफा अंसारी ने की. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया. मौके झारखंड आंदोलन कारी नईमुद्दीन अंसारी, रामलाल मरांडी, मो. अलाउद्दीन मियां, बानेश्वर मरांडी, मो. मोजिम मियां, मो. कुदुस मियां, अब्दुल हमिद, रामकिशोर शाह, रमेश शाह, महबूब अंसारी, सीता राम मरांडी, सहदेव मरांडी आदि ने बताया कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में झारखंड आंदोलनकारियों ने अहम भूमिका निभाई थी. पर झारखंड अलग हुए 24 साल बीत गए, लेकिन अब तक झारखंड आंदोलनकारियों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाया. कहा कि आंदोलनकारी अब बूढ़े हो चले हैं. इस बुढ़ापे में आंदोलनकारियों को पेंशन नहीं मिलेगा तो कब मिलेगा. कहा सरकार बुढ़ापे में ही सही आंदोलनकारियों को पेंशन लागू कर देती तो पेंशन बुढ़ापे में सहारा बन सकता है. झारखंड आंदोलनकारियों ने जलसंसाधन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन समेत सरकार से आंदोलनकारियों को पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola