मध्य प्रदेश मंडला कोतवाली थाना की पुलिस ने की छापेमारी
देवघर : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के कोतवाली थाना की पुलिस ने दो दिन पूर्व नगर थानांतर्गत बीएड कॉलेज के समीप विलियम्स टाउन मुहल्ले में छापेमारी कर एक अधेड़ आशुतोष कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया. इसके बाद एमपी पुलिस उसे साथ लेकर यहां से जामताड़ा जिलांतर्गत करमाटांड़ के लिए निकल गयी. नगर पुलिस […]
देवघर : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के कोतवाली थाना की पुलिस ने दो दिन पूर्व नगर थानांतर्गत बीएड कॉलेज के समीप विलियम्स टाउन मुहल्ले में छापेमारी कर एक अधेड़ आशुतोष कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया. इसके बाद एमपी पुलिस उसे साथ लेकर यहां से जामताड़ा जिलांतर्गत करमाटांड़ के लिए निकल गयी. नगर पुलिस के अनुसार उसकी निशानदेही पर करमाटांड़ में भी छापेमारी की जायेगी. नगर पुलिस के अनुसार एमपी पुलिस जिसे गिरफ्तार कर ले गयी है,
उसका यहां हरिकिशुन साह लेन में मोबाइल दुकान भी चलता है. इस संबंध में एमपी के मंडला कोतवाली थाना से पहुंचे पुलिस अधिकारी ने एक प्रतिवेदन भी नगर थाना में दिया है. प्रतिवेदन के अनुसार आशुतोष को मंडला कोतवाली थाना कांड संख्या 78/17 भादवि की धारा 420, 66, 66 (सी), 66(डी) में एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया व साथ ले गयी. एमपी से पहुंची छापेमारी टीम में पुलिस अधिकारी रविंद्र सिंह तोमर, योगेश मारवी, अभिषेक, राघवेंद्र तोमर, महा सिंह, नारायण, जफूर खान, शैलेंद्र रावत व महिला पुलिसकर्मी ज्योति शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










