ePaper

बाबा मंदिर में जो राजनीति करते हैं उनका सर्वनाश निश्चित, झारखंड सरकार के लिए 7 दिन कष्टकर, बोले निशिकांत दुबे

Updated at : 23 Jan 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा मंदिर में जो राजनीति करते हैं उनका सर्वनाश निश्चित, झारखंड सरकार के लिए 7 दिन कष्टकर, बोले निशिकांत दुबे

मैंने एसडीओ को फोन किया और उनसे कहा कि मंदिर को सजना चाहिए. लेकिन वो नहीं सजा. कल जब मुझे पता चला, तो मैंने उनसे फिर कहा कि अगर आप नहीं सजा सकते, तो हम खुद ही मंदिर को सजा लेते हैं. मैंने अपने लोगों को भेजा कि कम से कम लाइट से ही बाबा मंदिर को सजाया जाए, क्योंकि अब देर हो चुकी है.

विज्ञापन

अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर में कार्यक्रम हुए. मंदिरों को सजाया गया. लेकिन, झारखंड के विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में कोई सजावट नहीं हुई. इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा अयोध्या में इतने बड़े आयोजन के दौरान देश ही नहीं विदेशों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. मैं चाहता था कि उस दिन बाबा मंदिर को भी सजाया जाना चाहिए था. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. मंदिर के प्रभारी एसडीओ हैं. मंदिर नहीं सजा, तो मैंने उनसे कहा कि अगर आप मंदिर को नहीं सजा सकते, तो हमें अनुमति दें कि हम ही इसे सजा लेंगे. लेकिन, इसकी अनुमति नहीं दी गई. सांसद ने कहा कि बाबा मंदिर में जो लोग राजनीति कर रहे हैं, उनका सर्वनाश निश्चित है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देवघर के बाबा मंदिर की सजावट नहीं करने के लिए झारखंड सरकार को भी निशाने पर लिया. गोड्डा के लोकसभा सांसद डॉ दुबे ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री बाबा मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन होते हैं. मैं मंदिर का ट्रस्टी हूं.

अगला सात दिन इस सरकार पर बहुत भारी : डॉ निशिकांत दुबे

मैंने एसडीओ को फोन किया और उनसे कहा कि मंदिर को सजना चाहिए. लेकिन वो नहीं सजा. कल जब मुझे पता चला, तो मैंने उनसे फिर कहा कि अगर आप नहीं सजा सकते, तो हम खुद ही मंदिर को सजा लेते हैं. मैंने अपने लोगों को भेजा कि कम से कम लाइट से ही बाबा मंदिर को सजाया जाए, क्योंकि अब देर हो चुकी है. कोलकाता से फूल नहीं मंगा सकते. इसके बावजूद इस पर राजनीति हुई. उन्होंने कहा कि आज मैं बड़े दावे के साथ कह सकता हूं कि अगला सात दिन इस सरकार पर बहुत भारी है.

Also Read: देवघर में 100 एकड़ भूमि पर बनेगा श्री वेंकटेश्वर मंदिर, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे का प्रस्ताव


Also Read: रांची से बड़ा जमीन घोटाला देवघर में, बेची गयी ट्रस्ट, मंदिर, देवता और धर्मशाला की भी जमीन : निशिकांत दुबे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola