एजेंट ने झांसा देकर महिला खाते से 65000 रुपये कर लिये ट्रांसफर, थाने में दी शिकायत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बुढ़ैई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने व्यवसाय के लिए एक कंपनी से कुछ रुपये लिये, जो उक्त कंपनी के एजेंट द्वारा झांसे में रखकर अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता बुढ़ैई निवासी लखिया देवी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : बुढ़ैई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने व्यवसाय के लिए एक कंपनी से कुछ रुपये लिये, जो उक्त कंपनी के एजेंट द्वारा झांसे में रखकर अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता बुढ़ैई निवासी लखिया देवी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उसने एक कंपनी में व्यवसाय के लिए आवेदन की थी. उक्त कंपनी के एजेंट ने उसके मोबाइल से सिम निकालकर एक अज्ञात आदमी के साथ अपने फोन में डालकर कुछ डाटा ले लिया. इसके बाद कहा कि 13 नवंबर को तुम्हारे एकाउंट में पैसा आयेगा. उक्त तिथि को उसके एकाउंट में 650021 रुपये आये, लेकिन उसी तिथि में दो बार में क्रमश: 5000 व 60021 रुपये धोखे से खाते से ट्रांसफर कर लिया गया. इसकी शिकायत करने पर भी कुछ नहीं हुआ. 21 नवंबर को कॉल कर बताया कि पैसा आ गया है, एक-दो दिनों में दे देगा. लेकिन अब उसका मोबाइल बंद बता रहा है. मामले में साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola