पुलिस ने अस्पताल कर्मी को पीटा

Published at :08 Oct 2013 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने अस्पताल कर्मी को पीटा

देवघर: मोहनपुर के बंधा से बाइक चोरी होने की सूचना पर सकरुलर रोड में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सदर अस्पताल के चतुर्थवर्गीय कर्मी पंचम दास की पिटाई कर दी. पीड़ित कर्मी ने नगर थाना में इसकी शिकायत की है. पंचम दास सोमवार को अपने घर पुनसिया से हीरो होंडा पर सवार होकर […]

विज्ञापन

देवघर: मोहनपुर के बंधा से बाइक चोरी होने की सूचना पर सकरुलर रोड में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सदर अस्पताल के चतुर्थवर्गीय कर्मी पंचम दास की पिटाई कर दी. पीड़ित कर्मी ने नगर थाना में इसकी शिकायत की है. पंचम दास सोमवार को अपने घर पुनसिया से हीरो होंडा पर सवार होकर डय़ूटी पर जा रहे थे. इस क्रम में जवानों ने उनको रोका. इस बीच किसी बात को लेकर बात बढ़ी और जवान ने पंचम पर हाथ चला दिया. पंचम का आरोप है कि कागज दिखाने के बावजूद जवान ने नाहक उसकी पिटाई कर दी.

तमाचा कनपट्टी पर मारा है, इससे कान में गंभीर चोट पहुंची है. वहां से पंचम सीधे अस्पताल पहुंचा तथा डीएस डॉ सुरेश प्रसाद सिन्हा के पास फूट-फूट कर रोने लगा. डीएस ने इएनटी डॉक्टर को बुला कर उसका इलाज कराया. डॉक्टर के अनुसार, पंचम के कान का परदा फट गया है. इस संबंध में अस्पताल के डीएस ने पंचम के इलाज का कागजात संलग्न कर शिकायत संबंधी एक प्रतिवेदन नगर थाने को भेजा है. थाना प्रभारी से डीएस ने कार्रवाई की मांग की है.

थाना प्रभारी ने कहा कि पुनसिया पिकेट में जांच करायी गयी. वहां पता नहीं चल सका. अब पुलिस हाउस से निकलने वाले बाइकर्स पुलिस को बुला कर पूछताछ की जायेगी. मामले का पता नहीं चलेगा तो पंचम से पहचान करायी जायेगी और दोषी को चिह्न्ति किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola