96 बेटिकट धराये 24 बोरी कोयला जब्त

मधुपुर: सोमवार को मुख्य रेलखंड पर मधुपुर व झाझा के बीच सघन टिकट चेकिंग अभियान में 96 बेटिकट यात्री धरे गये व एक एक कोयला तस्कर के साथ 24 बोरी कोयला जब्त किया गया. चेकिंग अभियान मधुपुर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी कुमार क्रांति प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया. अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस व […]
मधुपुर: सोमवार को मुख्य रेलखंड पर मधुपुर व झाझा के बीच सघन टिकट चेकिंग अभियान में 96 बेटिकट यात्री धरे गये व एक एक कोयला तस्कर के साथ 24 बोरी कोयला जब्त किया गया.
चेकिंग अभियान मधुपुर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी कुमार क्रांति प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया. अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बेटिकट यात्रियों में हड़कंप देखा गया. कोयला अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से जब्त किया गया.
इस दौरान बाढ़ का रहने वाला धर्मेद्र कुमार पासवान नामक एक कोयला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. जबकि कई तस्कर भाग निकले. बेटिकट पकड़े गये रेल यात्रियों से करीब 38 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया. टिकट चेकिंग अभियान में आरपीएफ व जीआरपी के पुलिसकर्मी के अलावा सीआइडी की टीम भी शामिल थी. बताया जाता है कि दुर्गा पूजा व बकरीद में ट्रेनों में भारी भीड़ व बेटिकट यात्री को ध्यान में रखते हुए दंडाधिकारी के नेतृतव में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










