ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में उमड़ी भीड़, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

Updated:
विज्ञापन
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में उमड़ी भीड़, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

अधिमास ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी. यूपी, ओडिशा व अन्य राज्यों से श्रद्धालु जलार्पण के लिए देवघर पहुंचे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . अधिमास ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली. उत्तर प्रदेश, ओडिशा व अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देवघर पहुंचे. श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण मंदिर परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही. भक्त कतारबद्ध होकर बाबा मंदिर में प्रवेश करते रहे. भीड़ का आलम यह था कि शाम छह बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार फुटओवर ब्रिज से होकर गुजरती रही. मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय रहना पड़ा. बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने बाबा से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना कर प्रार्थना की. शाम के समय आयोजित शृंगार पूजा और संध्या आरती में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने बाबा का भव्य शृंगार दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया. मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थी. ॰देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्त ॰शाम छह बजे तक फुटओवर ब्रिज में उमड़ती रही भीड़ ॰शृंगार पूजा व संध्या आरती में भी उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विजय कुमार

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola