Deoghar News : घर में सेंधमारी कर सवा तीन लाख की चोरी
मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीरनगर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में सेंधमारी कर डेढ़ लाख रुपये नकद, जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति सदानंद सिंह ने थाने में शिकायत दी है.
प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीरनगर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में सेंधमारी कर डेढ़ लाख रुपये नकद, जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति सदानंद सिंह ने थाने में शिकायत दी है. आवेदन में बताया गया है कि गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने मेरे घर की पिछली दीवार में सेंधमारी की. इसके बाद घर में घुसकर घर से नकदी एक लाख 55 हजार रुपये, जेवरात, कपड़े, बर्तन आदि की चोरी कर ली है. इसकी कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात को होटल में मजदूरी कर देर रात में घर आकर सो गये. सुबह होने पर ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए