देवघर के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें : जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात
AI-generated प्रतीकात्मक तस्वीर
जन्माष्टमी पर यात्रियों की भीड़ के लिए रेलवे का बड़ा फैसला. देवघर से जमालपुर, गोड्डा, सुल्तानगंज के लिए स्पेशल ट्रेनें आज से शुरू. पूरी जानकारी यहाँ देखें.
देवघर. जन्माष्टमी व भाद्र पूर्णिमा के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें देवघर को जमालपुर, गोड्डा व सुल्तानगंज से जोड़ेंगी.
आपके शहर में
जमालपुर-देवघर के बीच चार दिन चलेगी स्पेशल
03442 जमालपुर-देवघर पैसेंजर स्पेशल छह, 13, 20 व 27 सितंबर को जमालपुर से सुबह 5:10 बजे खुलकर 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी. वहीं 03441 देवघर-जमालपुर स्पेशल इन्हीं तिथियों में देवघर से दोपहर 3:45 बजे खुलेगी और रात 10:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी.
देवघर-गोड्डा के बीच भी विशेष सेवा
03444 देवघर-गोड्डा पैसेंजर स्पेशल छह, 13, 20 व 27 सितंबर को देवघर से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वापसी में 03443 गोड्डा-देवघर स्पेशल दोपहर 1:15 बजे खुलेगी और 3:20 बजे देवघर पहुंचेगी.
सुल्तानगंज के लिए चलेगी मेमू स्पेशल
03575 देवघर-सुल्तानगंज मेमू स्पेशल तीन व 25 सितंबर को शाम 5:30 बजे देवघर से खुलेगी. वापसी में 03576 सुल्तानगंज-देवघर मेमू स्पेशल चार व 26 सितंबर को सुबह 5:45 बजे सुल्तानगंज से प्रस्थान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए