20वीं वर्षगांठ पर में जुटे 2006 बैच के पुलिसकर्मी, मिलन समारोह में 350 जवान सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित जैप 9 के समादेष्टा एंव अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जैप-5 के सभागार में 2006 बैच के पुलिसकर्मियों का 20वीं वर्षगांठ पुनर्मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर दो दशक की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए करीब 350 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

जैप-5 के सभागार में हुआ पुनर्मिलन सह सम्मान समारोह, दो दशक की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को किया गया सम्मानित

श्रवण कुमार मंडल मोहनपुर

विज्ञापन

मोहनपुर : मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जैप-5 के सभागार भवन में शनिवार को 2006 बैच की 20वीं वर्षगांठ पुनर्मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्देश्य पुरानी यादों को ताजा करने के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करना और दो दशक की सेवा, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान देना रहा.

कार्यक्रम का उद्घाटन करते जैप 9 के समादेष्टा एंव अन्य | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम का उद्घाटन करते जैप 9 के समादेष्टा एंव अन्य | Prabhat Khabar Network

विभिन्न जिलों व वाहिनियों से पहुंचे पुलिसकर्मी

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जैप-9 की समादेष्टा रिश्मा रमेशन व वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा मित्रा ने किया. समारोह में झारखंड के विभिन्न वाहिनियों व जिलों से पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल हुए.

इस दौरान 2006 बैच के करीब 350 पुलिसकर्मियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सेवा और अनुशासन को बताया गौरव का विषय

समादेष्टा रिश्मा रमेशन ने कहा कि पुलिसकर्मियों का जीवन सेवा, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है. दो दशक की सेवा पूरी करना गौरव का विषय है. उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामना दी.

कई पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी अखिलेंद्र सिंह, मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव हृदय सिंह, कोषाध्यक्ष द्वारिका पांडेय, संयुक्त मंत्री भूपेंद्र यादव, विनय पांडेय, नितेश, शिवपूजन चौधरी, आशु, मनोज कुमार, आर्मरर दीपू, विनय सिंह, पवन कुमार, संजीव सिंह, दीपक, राजेंद्र बासकी, विवेक कुमार, रणधीर, संजीव चौधरी, विनीत, विशाल, पहाड़ सिंह, अमित बासकी, विकास कुमार, पिंटू शर्मा एवं श्यामलाल टुडू समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola