बाबा बैद्यनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़, 60 हजार ने चढ़ाया जल; 5493 ने किया शीघ्रदर्शन
बाबा मंदिर में भक्तों की भीड़, | Prabhat Khabar Network
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. शाम 6 बजे तक 60 हजार से ज़्यादा भक्तों ने बाबा पर जलाभिषेक किया. 5493 भक्तों ने शीघ्रदर्शनम का लाभ उठाया.
देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मंदिर प्रशासनिक भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम छह बजे तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलाभिषेक किया. वहीं, 5493 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर पूजा की.

सुबह फुटओवर ब्रिज से मंदिर प्रांगण पहुंची कतार
सुबह में श्रद्धालुओं की कतार फुटओवर ब्रिज के माध्यम से बाबा मंदिर प्रांगण में प्रवेश करती रही. दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी आयी.
दोपहर बाद फिर बढ़ी भीड़
दोपहर बाद एक बार फिर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गयी. शाम छह बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर चुके थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए