जसीडीह : तीन बैग में शराब भरकर पटना जा रही महिला गिरफ्तार, 11.25 लीटर शराब बरामद
शराब के साथ हिरासत में महिला | Prabhat Khabar Network
जसीडीह में ऑपरेशन सतर्क के तहत एक महिला को 11.25 लीटर शराब के साथ ट्रेन से गिरफ्तार किया गया. महिला बिहार के पश्चिम चंपारण की रहने वाली है और शराब की खेप पटना ले जा रही थी.
देवघर : तीन बैग में शराब भरकर ट्रेन से पटना जा रही महिला यात्री को ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ जसीडीह और सीआइबी की टीम ने पकड़ लिया. महिला को 11.25 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब की कीमत करीब 13,500 रुपये बतायी गयी है. घटना बुधवार देर रात की बतायी गयी है.
सूचना पर महिला यात्री की निगरानी
आरपीएफ इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि सीआइबी जसीडीह की टीम मधुपुर स्टेशन पर ट्रेनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि 13127 अप ट्रेन के जी-3 कोच की सीट संख्या 70 पर एक महिला तीन संदिग्ध बैग लेकर सफर कर रही है. सूचना पर सीआइबी के जवानों ने कोच में पहुंचकर महिला की निगरानी शुरू कर दी.
तीनों बैग से मिली शराब
ट्रेन के जसीडीह पहुंचते ही महिला अधिकारी एलएसआइ रजनी कुमारी ने महिला यात्री से बैग खुलवाया. जांच में तीनों बैग से विभिन्न कंपनियों की शराब बरामद हुई.
पूछताछ में महिला ने अपना नाम मुमताज बेगम बताया. वह बिहार के पश्चिम चंपारण की रहने वाली है. उसने बताया कि शराब हावड़ा स्टेशन के पास से खरीदी थी. लोकल ट्रेन से आसनसोल पहुंचने के बाद 13127 अप से पटना जा रही थी.
बेचने और होम डिलीवरी की बात बतायी
महिला ने पुलिस को बताया कि शराब फुलवारीशरीफ स्थित किराये के मकान से बेचने और जरूरत पड़ने पर होम डिलीवरी करने के लिए ले जा रही थी. महिला को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली गयी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए