शादीशुदा महिला से यौन शोषण मामले में युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देवघर : एक शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर महीनों से यौन शोषण किये जाने की प्राथमिकी नगर थाने में नौ जनवरी को दर्ज हुई थी. कांड के आइओ एएसआइ संजय शर्मा ने रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना पर राममंदिर रोड सदर अस्पताल गेट के समीप छापेमारी की. मामले के नामजद आरोपित कुंदन […]

विज्ञापन

देवघर : एक शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर महीनों से यौन शोषण किये जाने की प्राथमिकी नगर थाने में नौ जनवरी को दर्ज हुई थी. कांड के आइओ एएसआइ संजय शर्मा ने रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना पर राममंदिर रोड सदर अस्पताल गेट के समीप छापेमारी की. मामले के नामजद आरोपित कुंदन कुमार गुप्ता उर्फ अट्ठा को गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले में उसके पिता राजा साह, फुफेरा भाई विनोद कुमार गुप्ता, बहन रुबिया गुप्ता व मां सीता साह को भी आरोपित बनाया गया है. मामले में जिक्र है कि पति से अनबन होने के बाद वह तीन साल से अलग रहती है. इसी बीच उसकी मुलाकात कुंदन से हुई.

दोस्ती प्यार में बदला और प्यार रिश्ते में बदल गया. दोनों के बीच संबंध भी बनने लगा. कुछ महीने पूर्व दोनों के बीच लड़ाई हुई और मामला थाने तक पहुंचा. कुछ दिन पूर्व कुंदन उसे अपने साथ घर ले गया था. वहां माता-पिता, भाई, बहन के सामने शादी की बात किया था. सभी ने विश्वास दिलाया था कि दोनों ने संबंध स्थापित किया है तो कुंदन को शादी करनी पड़ेगी.

शादी में सभी ने सहयोग करने का भरोसा दिया था. एक जनवरी को उसके घर आकर पांच दिनों तक साथ रहा. संबंध बनाया और छह जनवरी को चला गया. इसके बाद वह फोन नहीं उठा रहा है. इधर पता चला कि वह दूसरी लड़की के साथ शादी करने वाला है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola