बाइक से गिरे नौवीं के छात्र को ऑटो ने कुचला, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर : देवघर-दुमका मुख्य पथ पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिरनाटांड़ कुरेवा गांव में नहर के पास एक गड्ढे में गिरकर मंगलवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दौरान बाइक पर सवार कक्षा नौवीं के तीन छात्र सड़क पर गिर गये. वहीं पीछे से आ रहे अज्ञात ऑटो ने गिरे हुए एक छात्र को […]

विज्ञापन

मोहनपुर : देवघर-दुमका मुख्य पथ पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिरनाटांड़ कुरेवा गांव में नहर के पास एक गड्ढे में गिरकर मंगलवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दौरान बाइक पर सवार कक्षा नौवीं के तीन छात्र सड़क पर गिर गये. वहीं पीछे से आ रहे अज्ञात ऑटो ने गिरे हुए एक छात्र को कुचलकर फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे उक्त छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पैर में गंभीर चोट आयी है. इधर, अन्य दो छात्रों को मामूली चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. गंभीर रूप से घायल छात्र रमेश कुमार थाना क्षेत्र के संवदिया डुमरिया का रहनेवाला है.

उसके साथ चितरपौका के रोहित कुमार व तिलकपुर के शिव कुमार बाइक पर सवार थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों छात्र एक बाइक में सवार होकर घोरमारा से प्लस टू हाई स्कूल मोहनपुर नौवीं की परीक्षा देने आ रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में बाइक बीच सड़क पर स्थित गड्डे पर चली गयी और संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola