ठंड में शहर की बिजली व्यवस्था चरमरायी, कुमुदिनी घोष रोड व गांधी नगर में 22 घंटे गुल रही बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : एक तरफ कड़ाके की ठंड से शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं दूसरी तरफ शहर की लचर बिजली व्यवस्था लोगों को रूला रही है. शहर के कुमोदिनी घोष रोड व गांधी नगर मुहल्ले में 22 घंटे तक बिजली बाधित रही. वहीं शहर के अन्य इलाके में भी कहीं चार घंटे, तो […]
विज्ञापन
देवघर : एक तरफ कड़ाके की ठंड से शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं दूसरी तरफ शहर की लचर बिजली व्यवस्था लोगों को रूला रही है. शहर के कुमोदिनी घोष रोड व गांधी नगर मुहल्ले में 22 घंटे तक बिजली बाधित रही. वहीं शहर के अन्य इलाके में भी कहीं चार घंटे, तो कई आठ घंटे बिजली गुल रही. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
आपके शहर में
विज्ञापन
कनकनाती ठंड व रिमझिम बारिश के बीच लोग बिजली का इंतजार करते रहे. दरअसल, बुधवार को कुमुदिनी घोष रोड मुहल्ला स्थित मैत्रेया स्कूल से कुछ दूरी पर बिजली पोल को धक्का मार दिया था. इससे 33 हजार व 11 हजार लाइन के तार आपस में संपर्क में आने से लाइन में फाॅल्ट आ गया था.
इसकी सूचना विभागीय कार्यालय को भी दी गयी, बावजूद बुधवार को पोल गाड़ने व फॉल्ट ठीक नहीं किया जा सका. इस कारण कुमोदिनी घोष रोड, गांधीनगर सहित नंदन पहाड़ इलाके में रातभर बिजली गुल रही. सुबह नौ बजे विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारी उक्त स्थल पर पहुंचे व काम शुरू किया. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे मरम्मत का काम पूरा हुआ तथा बिजली बहाल की जा सकी.
कहते हैं जेई
बुधवार को कॉलेज एक नंबर फीडर अंतर्गत कुमोदिनी घोष रोड में एक करने में धक्का मार कर पोल तोड़ दिया था. इससे 33 हजार सहित 11 हजार का लाइन डिस्टर्ब हो गया. जिसे दो-तीन मिस्त्रियों से ठीक करना संभव नहीं था. सुबह सात-आठ मिस्त्रियों की टीम भेजकर पोल गाड़ने के साथ आपूर्ति बहाल की जा सकी.
– आरएस राम, जेई, विद्युत प्रशाखा, राजाबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन