लाइसेंसी बंदूक सहित एलइडी टीवी मोबाइल व अन्य सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

घटना को लेकर नितेश दुबे की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी की तैयारी जसीडीह : थाना क्षेत्र के सिमरिया मुहल्ले के चार घरों में सोमवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने एक घर से लाइसेंसी बंदूक की भी चोरी कर ली है. वहीं अन्य घरों से मोबाइल, एलइडी टीवी व हजारों की संपत्ति चोरी […]

विज्ञापन

घटना को लेकर नितेश दुबे की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी की तैयारी

आपके शहर में

विज्ञापन
जसीडीह : थाना क्षेत्र के सिमरिया मुहल्ले के चार घरों में सोमवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने एक घर से लाइसेंसी बंदूक की भी चोरी कर ली है. वहीं अन्य घरों से मोबाइल, एलइडी टीवी व हजारों की संपत्ति चोरी हुई.
घटना को लेकर नितेश दुबे की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. सोमवार की रात नितेश के घर से चोरों ने एलइडी टीवी व दीवान में रखे लाइसेंसी बंदूक की चोरी कर ली. चोरी हुई बंदूक का लाइसेंस नितेश के पिता सुशील दुबे के नाम से था.
चोर उसके घर के पश्चिम खिड़की का ग्रील उखाड़कर प्रवेश किये और गैरेज में लगा ताला तोड़कर निकल गये. सुबह उठने पर देखा कि घर के अंदर दीवान खुला हुआ था और सामान कमरे में बिखरे हुए थे. नितेश के माता-पिता तीर्थाटन में गये हैं.अन्य कमरों में परिजन सो रहे थे.
वहीं पड़ोस के नीलकंठ दुबे के घर से चोरों ने मोबाइल की चोरी कर ली है. विनोद मालवीय के घर से पांच सौ रुपये व कपड़े की चोरी हुई. जबकि प्रमोद मालवीय के घर से भी सामान की चोरी हुई, जिसका ब्योरा अब तक नहीं मिल सका है. घटना की सूचना पाकर थाने से एएसआइ प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola