देवघर से नारायण, संतोष व मधुपुर से पलिवार, हाजी समेत नौ ने किया नामांकन

देवघर : देवघर जिले के देवघर व मधुपुर विधानसभा सीट के लिए बुधवार को कुल नौ नामांकन दाखिल किये गये. मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार सह श्रम मंत्री राज पलिवार व झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी सहित कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. देवघर सीट से भाजपा के नारायण दास, आजसू के संतोष पासवान, बसपा के […]
देवघर : देवघर जिले के देवघर व मधुपुर विधानसभा सीट के लिए बुधवार को कुल नौ नामांकन दाखिल किये गये. मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार सह श्रम मंत्री राज पलिवार व झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी सहित कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. देवघर सीट से भाजपा के नारायण दास, आजसू के संतोष पासवान, बसपा के चंद्रशेखर रजक और भाकपा के शंभु तूरी ने नामांकन दाखिल किया.
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे थे. अर्जुन मुंडा ने मधुपुर में जनसभा को भी संबोधित किया. समय के अभाव के कारण देवघर में नारायण दास के पक्ष में आयोजित सभा में अर्जुन मुंडा शामिल नहीं हो पाये. हालांकि नारायण दास के नामांकन के दौरान अनुमंडल कार्यालय के समक्ष पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










