अवैध गन फैक्टरी चलाने वाले उस्मान का पहले साहेर के घर था आना-जाना , पत्नी से थी खटास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस कर रही जांच मधुपुर :बुढ़ैई थाना क्षेत्र के आस्ता गांव में डकैती व हत्या के बाद पुलिस त्वरित अनुसंधान में जुट गयी. घटनास्थल की जांच व अनुसंधान के क्रम में ही पुलिस साहेर को भी शक की निगाहों से देख रही है. पुलिस की माने तो साहेर का […]
विज्ञापन
हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस कर रही जांच
आपके शहर में
विज्ञापन
मधुपुर :बुढ़ैई थाना क्षेत्र के आस्ता गांव में डकैती व हत्या के बाद पुलिस त्वरित अनुसंधान में जुट गयी. घटनास्थल की जांच व अनुसंधान के क्रम में ही पुलिस साहेर को भी शक की निगाहों से देख रही है. पुलिस की माने तो साहेर का भी इतिहास काफी संदेहास्पद रहा है. उसका चरित्र भी संदिग्ध है.
सात साल पहले यूपी के बदायुं से आस्ता स्थित ससुराल में आकर बसे साहेर का संबंध मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के किशनपुर में अवैध गन फैक्ट्री चलाने वाले उस्मान मियां से हो गया. पहले अक्सर उस्मान मियां का साहेर आना जाना रहा है. अपनी पत्नी से भी उसका बहुत मधुर संबंध नहीं रहा है. साहेर ने जिस प्रकार पूरी वारदात के बारे में बताया वह भी शक पैदा करता है.
जिस खिड़की से अपराधियों के घर में प्रवेश करने की बात कही गयी है वह भी संदेहास्पद ही लग रहा है. साहेर के घर के बक्से के ऊपर प्लास्टिक में भरकर रखा एक जिंदा कारतूस भी मिला है. इससे भी कई तरह के संदेह उत्पन्न हो रहे हैं. एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही वे पूरे मामले का उद्भेदन कर लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन