लावारिस बाइक किया जब्त, लगा था ब्लड
देवघर : कुंडा थाने की पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर छीट बंधा बैजनाथपुर मुहल्ले में सड़क किनारे खड़ी लावारिस पड़ी सफेद बाइक जब्त कर थाना लाया. उक्त बाइक के आगे-पीछे नंबर नहीं था और टंकी पर ब्लड लगा हुआ था. पुलिस को आशंका है कि बाइक चोरी की हो सकती है या कोई […]
देवघर : कुंडा थाने की पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर छीट बंधा बैजनाथपुर मुहल्ले में सड़क किनारे खड़ी लावारिस पड़ी सफेद बाइक जब्त कर थाना लाया. उक्त बाइक के आगे-पीछे नंबर नहीं था और टंकी पर ब्लड लगा हुआ था. पुलिस को आशंका है कि बाइक चोरी की हो सकती है या कोई अपराध की मंशा से भी ला सकता है. बाइक का इंजन नंबर व चेचिस नंबर निकालकर पुलिस उसके पहचान करने के प्रयास में जुटी है. जहां बाइक खड़ी थी, वहीं आसपास के लोगों ने सूचना कुंडा थाना प्रभारी खद्दी कुजूर को दिया. इसके बाद एएसआइ उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और बाइक जब्त कर लाया. थाना लाये जाने के बाद नगर इंस्पेक्टर तरुण कुमार ने भी बाइक का मुआयना किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए