बारिश थमते ही चमका बाजार देवघर में 147 करोड़ का कारोबार
देवघर : लगातार दो दिनों की बारिश ने बाबा नगरी में धनतेरस के बाजार में खलल डाल दिया. व्यवसायियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष देवघर शहर के बाजार में महज पांच फीसदी ही अधिक खरीदारी हुई. शुक्रवार शाम चार बजे से बारिश थमने के बाद लोगों ने घरों से खरीदारी के […]
देवघर : लगातार दो दिनों की बारिश ने बाबा नगरी में धनतेरस के बाजार में खलल डाल दिया. व्यवसायियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष देवघर शहर के बाजार में महज पांच फीसदी ही अधिक खरीदारी हुई. शुक्रवार शाम चार बजे से बारिश थमने के बाद लोगों ने घरों से खरीदारी के लिए निकलना शुरू किया.
आपके शहर में
बारिश की वजह से सबसे अधिक बर्तन, पित्तल की मूर्तियां, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम व फर्नीचर के बाजार में असर पड़ा है. दिन भर की बारिश से बाजार के चौक-चौराहों पर लगने वाली खुली दुकानों नहीं सज पायी. बारिश में इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम की खरीदारी दोपहर में नहीं हो पायी, एडवांस बुकिंग डिलेवरी भी शाम में शुरू हो पायी. हालांकि शाम से बाजार में चहल-पहल बढ़ी, सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ शुरू हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए