ePaper

देवघर : भाजपा में शामिल होने की बात अफवाह : पत्रलेख

Updated at : 24 Oct 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : भाजपा में शामिल होने की बात अफवाह : पत्रलेख

देवघर : जरमुंडी के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख ने कहा कि मेरी भाजपा में शामिल होने की खबर कोरी अफवाह है. यह सोचा-समझा षड़यंत्र है. प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस प्रकार के न्यूज को फैलाने वाले लोग मुझे बदनाम करना चाह रहे हैं. विधायक बादल ने उक्त बातें देवघर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित […]

विज्ञापन

देवघर : जरमुंडी के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख ने कहा कि मेरी भाजपा में शामिल होने की खबर कोरी अफवाह है. यह सोचा-समझा षड़यंत्र है. प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस प्रकार के न्यूज को फैलाने वाले लोग मुझे बदनाम करना चाह रहे हैं.

विधायक बादल ने उक्त बातें देवघर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से मेरी छवि को विवादास्पद बनाने की कोशिश की जा रही है. पार्टी के मुश्किल दौर में मैंने पार्टी को जिंदा रखा. इस प्रकार की बातें करना कहीं से सच नहीं है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं. मैं पार्टी के लिए कुर्बानी देने को भी तैयार हूं.

झारखंड विधानसभा में गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता है, तो हेमंत सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे. विधायक ने कहा कि लोकसभा की तरह ही झारखंड विधानसभा आम चुनाव भी गठबंधन की तर्ज पर लड़ेंगे. गठबंधन में जेवीएम, आरजेडी, जेएमएम, सीपीआइ, सीपीएम शामिल हैं. संताल परगना में आठ सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करने पर बातचीत चल रही है.

एक से दो दिनों में स्थिति साफ हो जायेगी. देवघर सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी होंगे. सुखदेव भगत भले ही भाजपा में शामिल हो गये हैं. लेकिन, कांग्रेस पार्टी में उनका बड़ा कद था. उन्हें कोई समस्या थी तो सोनिया गांधी से मिल कर बातों को रखना चाहिए था. बगैर बात को बताये व कहें पार्टी से चल देना. हमलोगों को कमजोर करने जैसा है. सुखदेव भगत के जाने से पार्टी कमजोर हुई है.

अभी भी आत्मावलोकन की जरूरत है. वर्तमान में देश, प्रदेश व पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रहा है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास, वरिष्ठ नेता जीवन प्रकाश, जियाउल हसन, वरीय नेता संतोष पासवान, रवि केसरी, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola