मृत व्यक्ति पर विद्युत चोरी का कर दिया एफआइआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2019 2:42 AM
देवघर : देवघर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजाबाग के जेइ रामसुंदर राम ने बिना जांच पड़ताल किये ही मृत व्यक्ति सत्यनारायण यादव पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी है. सत्यनारायण यादव आंबेडकर नगर बरमसिया में रहते थे. जेइ को जैसे ही अपनी गलती की सूचना मिली, आनन-फानन में उन्होंने बिजली विभाग में अनुबंधित मिस्त्री […]
देवघर : देवघर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजाबाग के जेइ रामसुंदर राम ने बिना जांच पड़ताल किये ही मृत व्यक्ति सत्यनारायण यादव पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी है. सत्यनारायण यादव आंबेडकर नगर बरमसिया में रहते थे.
जेइ को जैसे ही अपनी गलती की सूचना मिली, आनन-फानन में उन्होंने बिजली विभाग में अनुबंधित मिस्त्री को रिपोर्ट सुधारने के लिए भेजा. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. आइओ ने मामला दर्ज कर इसे कोर्ट में भी समर्पित कर दिया और वरीय पदाधिकारियों तक को भेज दिया. कांड संख्या 582/19 के तहत दर्ज एफआइआर के आइओ ने सुधार में कोई गुंजाइश नहीं होने की बात कह कर मिस्त्री को लौटा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










