करवा चौथ आज महिलाएं रखेंगी व्रत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2019 1:37 AM
रात में चंद्रमा को दिया जायेगा अर्घ्य चौथ माता की सुनी जायेगी कहानी देवघर : गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जायेगा. इसको लेकर शहर के बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए व्रत रखेंगी. महिलाएं सुबह उठकर सबसे पहले मिट्टी से बना करवा को रख कर उसमें जल, […]
रात में चंद्रमा को दिया जायेगा अर्घ्य
चौथ माता की सुनी जायेगी कहानी
देवघर : गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जायेगा. इसको लेकर शहर के बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए व्रत रखेंगी.
महिलाएं सुबह उठकर सबसे पहले मिट्टी से बना करवा को रख कर उसमें जल, चीनी, गेहूं, पैसा आदि चढ़ाने के बाद विशेष पूजा करने के बाद चौथ माता की व्रत कथा का श्रवण करेगी. दिन भर व्रत में रहने के बाद कीचन में दाल चूर्मा का प्रसाद बनाया जायेगा. रात में चंद्रमा की विशेष पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद चलनी से चंद्रमा का दर्शन करने के बाद घर में बड़ों को खाना खिलाने के बाद व्रत तोड़ने की परंपरा निभायी जायेगी. इसके लिए मारवाड़ी समाज में जोरशोर से तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










