66 विद्यार्थियों को पढ़ा रहे एक शिक्षक, 674 पद खाली
देवघर : जिले के सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. इसका असर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पर भी पड़ रहा है. जिले के 129 सरकारी हाइस्कूल व प्लस टू स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या 39,988 है. वहीं, हाइस्कूलों में सहायक शिक्षकों के 465 और प्लस टू स्कूलों में […]
देवघर : जिले के सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. इसका असर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पर भी पड़ रहा है. जिले के 129 सरकारी हाइस्कूल व प्लस टू स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या 39,988 है. वहीं, हाइस्कूलों में सहायक शिक्षकों के 465 और प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के 209 पद रिक्त हैं.
आपके शहर में
विभागीय आंकड़ों पर गौर करें, तो हाइस्कूलों में सहायक शिक्षकों के कुल स्वीकृत पद 990 हैं, जबकि कार्यरत शिक्षक 525 हैं. वहीं प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के स्वीकृत पद 286 व कार्यरत शिक्षकों की संख्या सिर्फ 77 है. ऐसे में कुल 602 शिक्षकों पर 40 हजार छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की जिम्मेवारी है.यानी कि करीब 67 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए