श्रम मंत्री ने की मां भवानी से की लोगों की सुख-समृद्धि की कामना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर : महाअष्टमी को लेकर श्रम मंत्री राज पलिवार पुलपार दुर्गा मंदिर दर्शन को पहुंचे और माता रानी का आशीर्वाद लिया. इसके बाद संध्या आरती में भाग लिया. वहीं, मंत्री ने मधुपुर विधानसभा की सुख- समृद्धि की मां भगवती के कामना की. इसके अलावा मंत्री पलिवार शहर के सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, कॉलेज रोड दुर्गा पूजा […]
विज्ञापन
मधुपुर : महाअष्टमी को लेकर श्रम मंत्री राज पलिवार पुलपार दुर्गा मंदिर दर्शन को पहुंचे और माता रानी का आशीर्वाद लिया. इसके बाद संध्या आरती में भाग लिया. वहीं, मंत्री ने मधुपुर विधानसभा की सुख- समृद्धि की मां भगवती के कामना की.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके अलावा मंत्री पलिवार शहर के सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, कॉलेज रोड दुर्गा पूजा समिति, पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, शेखपुरा दुर्गा पूजा समिति, रामचंद्र बाजार, पुलपार पूजा समिति, लालगढ़, भेड़वा, खलासी मोहल्ला मिलन संघ, गांधी चौक, न्यू कॉलोनी, कालीपुट टाउन, डंगलपाड़ा दुर्गापूजा पूजा पंडालों में पहुंचकर माथा टेका. आशीर्वाद लेने के बाद राज पलिवार ने कहा की यहां मां दुर्गा से आशीर्वाद लेने आये हैं.
उन्होंने कामना की कि झारखंड में सभी पर मां का आशीर्वाद बरसे और झारखंड में सुख समृद्धि रहे. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनि भूषण, दीपक गुप्ता, प्रदीप कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, पप्पू मिश्रा, रंजीत यादव, उदय शर्मा, विशाल शरण, अनमोल,विकास,आशीष मोदी, संतोष पंडित, संजय पाठक, विवेक, गौरव जयसवाल, आशीष चौरसिया, मंजू देवी, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन