ePaper

प्रसाद योजना से कांवरिया पथ पर शीघ्र बनेगा मल्टीपर्पस हॉल

Updated at : 02 Oct 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसाद योजना से कांवरिया पथ पर शीघ्र बनेगा मल्टीपर्पस हॉल

देवघर : प्रसाद योजना के तहत कांवरिया पथ पर कांवरियों की सुविधा के लिए मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण होगा. तीन अक्तूबर को मल्टीपर्पस हॉल का भूमि पूजन होगा. मंगलवार को कांवरिया पथ के घरमरा गांव में इसके भूमि की साफ सफाई चल रही थी, इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने काम रोक दिया. इसकी सूचना मिलने […]

विज्ञापन

देवघर : प्रसाद योजना के तहत कांवरिया पथ पर कांवरियों की सुविधा के लिए मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण होगा. तीन अक्तूबर को मल्टीपर्पस हॉल का भूमि पूजन होगा. मंगलवार को कांवरिया पथ के घरमरा गांव में इसके भूमि की साफ सफाई चल रही थी, इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने काम रोक दिया.

इसकी सूचना मिलने पर मोहनपुर सीओ प्रीतिलता किस्कू, मुखिया अमर पासवान व भवन निर्माण निगम के अभियंता पहुंचे.लोगों को इसकी उपयोगिता समझाने के बाद शांत कराया गया. सीओ ने बताया कि कांवरिया पथ के किनारे घरमरा मौजा में 15 एकड़ सरकारी ज़मीन पर प्रसाद योजना के तहत मल्टीपर्पस हाल का निर्माण किया कराया जायेगा. इसका भूमि पूजन समारोह गुरुवार को रखा गया है. इस मल्टीपर्पस हॉल में कांवरियों के ठहराव की व्यवस्था सहित सारी सुविधाएं रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola