ePaper

पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरा ट्रक, चालक मरा

Updated at : 27 Sep 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरा ट्रक, चालक मरा

पेड़ से टकराने के बाद ट्रक गिरा 25 फीट गहरे गड्ढे में चकाई थाना क्षेत्र के गोपीडीह गांव का रहनेवाला था मृतक ट्रक चालक देवघर : जसीडीह-चकाई पथ स्थित डिगरिया पहाड़ के तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ा और पहले सामने एक पेड़ से टकराया. इसके बाद करीब 25 फीट गहरे खाई में जा […]

विज्ञापन

पेड़ से टकराने के बाद ट्रक गिरा 25 फीट गहरे गड्ढे में

चकाई थाना क्षेत्र के गोपीडीह गांव का रहनेवाला था मृतक ट्रक चालक
देवघर : जसीडीह-चकाई पथ स्थित डिगरिया पहाड़ के तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ा और पहले सामने एक पेड़ से टकराया. इसके बाद करीब 25 फीट गहरे खाई में जा गिरा. घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये. हादसे में ट्रक चालक बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के सरोन गोपीडीह गांव निवासी चंदन कुमार राय (19) की मौके पर ही मौत हो गयी.
चालक का शव ट्रक में इस कदर फंस गया था कि उसे निकालने के लिए जेसीबी बुलाना पड़ा. बताया जाता है कि चितरा कोलियरी से उक्त ट्रक कोयला लेकर चकाई की ओर से जा रहा था. उसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाने की पुलिस वहां पहुंची और ट्रक में फंसे चालक का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. जानकारी हो कि डिगरिया पहाड़ में कई ऐसे तीखे मोड़ हैं, जहां सावधानी नहीं बरतने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
घटना की जानकारी होने पर मृतक परिजन सहित ग्रामीण व उसके कई संबंधी देवघर सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. चंदन के पिता राजेंद्र राय प्राइवेट गार्ड का काम करते हैं. रो-रो कर राजेंद्र कह रहे थे कि उसका एकमात्र सहारा छिन गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola