बर्थ डे पार्टी में हुआ विवाद, तो कपड़ा व्यवसायी के बेटे को मारने पहुंचे अपराधियों ने घर पर की फायरिंग
देवघर :कास्टर टाउन निवासी प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी कृष्ण प्रसाद साह के घर पर उनके बेटे विकास को मारने की नीयत से छह राउंड फायरिंग की गयी. इनमें दो गोली खिड़की से अंदर विकास के बेडरूम में घुस गयी. घटना में विकास बाल बाल बच गया. मात्र 12 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना में शामिल […]
देवघर :कास्टर टाउन निवासी प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी कृष्ण प्रसाद साह के घर पर उनके बेटे विकास को मारने की नीयत से छह राउंड फायरिंग की गयी. इनमें दो गोली खिड़की से अंदर विकास के बेडरूम में घुस गयी. घटना में विकास बाल बाल बच गया. मात्र 12 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को दबोच लिया है. तीनों की गिरफ्तारी सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित रामेश्वरम होटल से की गयी. तीन अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि घटना में विकास के परिचित ही शामिल थे. पुलिस ने होटल से एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा व गोलियां बरामद की हैं. होटल के स्टोर रूम को सील कर दिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए