सगे-संबंधियों व माता-पिता को परेशान नहीं करें, हमने सबकुछ मर्जी से किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 1:09 AM

विज्ञापन

देवघर : दो दिन पूर्व साइबर थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी सरोज कुमार झा व नंदिनी कुमारी साथ निकले थे. दोनों ने विवाह के लिए आवेदन भी किया था. इसी बीच सरोज के मामा सारवां थाना क्षेत्र के कोशमाहा निवासी दिव्या चरण पत्रलेख ने नगर थाने में आवेदन देकर सनहा भी कराया था, जिसमें कहा था […]

विज्ञापन

देवघर : दो दिन पूर्व साइबर थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी सरोज कुमार झा व नंदिनी कुमारी साथ निकले थे. दोनों ने विवाह के लिए आवेदन भी किया था. इसी बीच सरोज के मामा सारवां थाना क्षेत्र के कोशमाहा निवासी दिव्या चरण पत्रलेख ने नगर थाने में आवेदन देकर सनहा भी कराया था, जिसमें कहा था कि 10 सितंबर को भांजा सरोज घर में था.

उसी दौरान साइबर थाने की नंदिनी आयी और सरोज को स्कूटी पर बैठा कर चली गयी. बोला था हमलोग शादी करुंगी नहीं तो मर जाउंगी. सरोज का मोबाइल बंद था, जबकि नंदिनी का मोबाइल नंबर उनलोगों को पता नहीं था. दिव्या द्वारा शिकायत देने के बाद नगर पुलिस ने उन दोनों से संपर्क किया था, जिसमें उनलोगों ने विवाह के लिये किये आवेदन की फोटो पुलिस को भेजा था.

इधर पटना में घटना करने के पूर्व दोनों पुलिसकर्मियों ने वाट्सअप पर मैसेज भेजकर अधिकारियों से विनती की थी, जिसमें सगे-संबंधियों सहित माता-पिता को परेशान नहीं करने का आग्रह किया था. कहा था कि सबकुछ हमलोगों ने मर्जी से किया है.

क्या दिया था उन्होंने मैसेज : मोबाइल नंबर 7352173163 से भेजे गये मैसेज में कहा गया है कि हमदोनों नंदिनी एंड सरोज झा पूरे होशो हवास में ये अप्लीकेशन लिख के भेज रहा हूं. सर अप्लीकेशन के आधार पर हमारे सगे-संबंधियों एंड माता-पिता को कोई परेशान ना करें. हमलोग अपनी मर्जी से सबकुछ कर रहे. हमदोनों में बहुत विश्वास है.

हमलोग दो दिन तक बाहर रहे ताकि सब ठीक हो जाये. पर सबकुछ और भी खराब हो गया. सर आपसे रिक्वेस्ट है, हमारे घरवालों को और परेशान नहीं किया जाये. हमलोग ने उन्हें खुद बहुत परेशान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola