बस से गिरकर युवक की मौत दोस्त के सीडीआर की होगी जांच
Updated at : 31 Aug 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

कचहरी रोड जमुनाजोर पुल के समीप हुई घटना दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव का रहनेवाला था मृतक मनोज राकेश भाई ने मनोज के दोस्त सुदर्शन मांझी पर भी शक जताया देवघर : कचहरी रोड जमुनाजोर पुल के समीप गुरुवार रात करीब 10 बजे बस पर सवार युवक अचानक नीचे गिर पड़ा. […]
विज्ञापन
कचहरी रोड जमुनाजोर पुल के समीप हुई घटना
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव का रहनेवाला था मृतक मनोज राकेश
भाई ने मनोज के दोस्त सुदर्शन मांझी पर भी शक जताया
देवघर : कचहरी रोड जमुनाजोर पुल के समीप गुरुवार रात करीब 10 बजे बस पर सवार युवक अचानक नीचे गिर पड़ा. बावजूद बस रूकी नहीं और चली गयी. घटना की सूचना पाकर एएसआइ फैयाज खान पीसीआर-2 टीम के साथ पहुंचे और उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार, युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी है.
उसके पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने कॉल कर घटना की जानकारी उसके परिजन को दी. मृतक की पहचान दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी मनोज राकेश (30) के रूप में की गयी. बाद में घटना की सूचना पाकर उसके भाई संजय यादव अपने गांव के रमेश यादव के साथ सदर अस्पताल पहुंचा और पुलिस को बयान रिकॉर्ड कराया. भाई के मुताबिक, मनोज की मौत डिगी बस से गिरकर हुई.
बस चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है. भाई ने बताया कि मनोज दिल्ली से आ रहा था. शुक्रवार को कोर्ट में उसका डेट भी था. जसीडीह पहुंचकर उसने मोबाइल पर भाई से बात की थी, जिसमें कहा था कि तुम कोठिया में रहना बस से आ रहे हैं. हालांकि भाई ने मनोज के दोस्त सुदर्शन मांझी पर भी शक जताया है. इसलिए उसने मनोज के मोबाइल का सीडीआर निकालकर जांच करने का आग्रह पुलिस से किया है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, संजय के बयान पर थाने में मामला दर्ज करने की भी कार्रवाई चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




