याद किये गये पूर्व पीएम राजीव गांधी

Updated:
विज्ञापन

जयंती : कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन देवघर :जिला कांग्रेस कार्यालय में दिवंगत राजीव गांधी की जन्म तिथि मनायी गयी. कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये व उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया. जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि दिवंगत राजीव के योगदानों को […]

विज्ञापन

जयंती : कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन

आपके शहर में

विज्ञापन

देवघर :जिला कांग्रेस कार्यालय में दिवंगत राजीव गांधी की जन्म तिथि मनायी गयी. कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये व उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया. जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि दिवंगत राजीव के योगदानों को इंडिया कतई बिसार नहीं सकता है.

उन्होंने देश को नई दिशा दी थी. इस अवसर पर कुमार विनायक, सुजीत चौधरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान, युवाध्यक्ष अरविंद कुमार, वत्स विशाल, अंकुर आनंद, शाहित राजा, रवि कुमार केशरी, प्रो उदय प्रकाश, मकसूद आलम, अमित पांडेय,मीडिया प्रभारी शु़कदेव दुबे, हुरो झा, अर्जुन वर्मा आदि थे.

नगर कमेटी ने भी दी श्रद्धांजलि

नगर कांग्रेस कमेटी की अोर से मंगलवार को न्यू ग्रांड होटल के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रवि कुमार केसरी ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्हें देश में डिजिटल इंडिया का जनक बताया. 40 वर्ष की अवस्था में वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. देश में कंप्यूटर व टेलीकाॅन्फ्रेसिंग की शुरुआत उन्हीं के शासनकाल में हुई.

उन्होंने सत्ता संभालने के बाद देश के आखिरी व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य व आवास की सुविधा पहुंचाना चाहते थे. जन्मदिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष की मौजूदगी में युवा नेताअों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय, जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य सरोलिया, जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य सरोलिया, मनीष केसरी, अभिमन्यु, उपाध्यक्ष पप्पु केसरी, जिला व्यापारिक संघ के मनीष केसरी, अभिमन्यु, मकसूद आलम, राजा साहिल, अमित पांडेय, अंकुर सिंह, डब्ल्यू रमानी, महेंद्र यादव, विकास, मनोज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola