सीएम के प्रधान सचिव पहुंचे बाबा मंदिर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर :सोमवार प्रदोष तिथि पर बाबा मंदिर में जलार्पण करने के लिए वीआइपी भक्त भी पहुंचे. सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल सपत्नीक बाबा मंदिर पहुंचे. मंदिर में प्रधान सचिव ने जलार्पण के पूर्व बाबा मंदिर के दुर्गा मंडप में विशेष पूजा के बाद करीब दो घंटे तक हवन किया. प्रधान सचिव को आचार्य मिथिलेश […]
विज्ञापन
देवघर :सोमवार प्रदोष तिथि पर बाबा मंदिर में जलार्पण करने के लिए वीआइपी भक्त भी पहुंचे. सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल सपत्नीक बाबा मंदिर पहुंचे. मंदिर में प्रधान सचिव ने जलार्पण के पूर्व बाबा मंदिर के दुर्गा मंडप में विशेष पूजा के बाद करीब दो घंटे तक हवन किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रधान सचिव को आचार्य मिथिलेश झा के नेतृत्व में 11 पंडितों ने मंत्रोच्चार कर हवन कराया. प्रधान सचिव ने अरघा से पूजा की. बाबा मंदिर में दिल्ली से आये इफको के प्रबंधक योगेंद्र कुमार व आरके सिंह ने पूजा की. इन दोनों अंधिकारियों को प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधि पूर्वक संकल्प करा पूजा अर्चना करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन