भोजपुरी गायक खेसारी लाल के कार्यक्रम में हंगामा, पथराव

देवघर : केकेएन स्टेडियम में मंगलवार की शाम एक चैनल द्वारा आयोजित भोजपुरी गायक खेसारी लाल के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. गायक खेसारी को मंच पर आने में कुछ विलंब हुआ, तो भीड़ में मौजूद लोग हो-हल्ला करने लगे, तो बाउंसर ने पहले लाठी भांजी. इसी बीच दर्शकों की तरफ से एक पत्थर मंच […]
देवघर : केकेएन स्टेडियम में मंगलवार की शाम एक चैनल द्वारा आयोजित भोजपुरी गायक खेसारी लाल के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. गायक खेसारी को मंच पर आने में कुछ विलंब हुआ, तो भीड़ में मौजूद लोग हो-हल्ला करने लगे, तो बाउंसर ने पहले लाठी भांजी. इसी बीच दर्शकों की तरफ से एक पत्थर मंच की तरफ उछला.
फिर क्या था, बाउंसर लाठी लेकर दर्शक दीर्घा में आ गये. दर्शकों की तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी. इस दौरान भजन प्रस्तुत कर रही महिला कलाकार को मंच से उतारा गया. वहां मौजूद थाना प्रभारी मदन कुमार ठाकुर सहित पुलिसकर्मी बीचबचाव को आगे आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




