क्रूड ऑयल चोरी का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जामताड़ा के मिहिजाम में क्रूड ऑयल चोरी करने के मामले में आरोपित जसीडीह थाना क्षेत्र के ओरपा गांव निवासी प्रदीप कुमार दास को जसीडीह पुलिस के सहयोग से मिहिजाम थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मिहिजाम पुलिस उसे सोमवार को अपने साथ ले गयी. मिहिजाम थाना के एसआइ नबी हसन खां ने […]

विज्ञापन

देवघर : जामताड़ा के मिहिजाम में क्रूड ऑयल चोरी करने के मामले में आरोपित जसीडीह थाना क्षेत्र के ओरपा गांव निवासी प्रदीप कुमार दास को जसीडीह पुलिस के सहयोग से मिहिजाम थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मिहिजाम पुलिस उसे सोमवार को अपने साथ ले गयी. मिहिजाम थाना के एसआइ नबी हसन खां ने बताया कि 19 सितंबर 2017 को थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा इलाके में अज्ञात चोरों ने बरौनी-हल्दिया पाइपलाइन का वॉल्व खोल कर तेल की चोरी कर लिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
वॉल्व खुला होने के कारण क्रूड ऑयल का रिसाव होने लगा था. जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने गार्ड को दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नया वॉल्व, भल्व, क्लैंप समेत अन्य सामान जब्त कर एफआइआर दर्ज की गयी थी. जांच में पता चला कि पांच लोगों ने घटना को अंजाम दिया था, जिसमें प्रदीप भी शामिल था.
चार आरोपित तो गिरफ्तार कर लिये गये, लेकिन लंबे अरसे से फरार चल रहे प्रदीप के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी निर्गत था. मिहिजाम थाना के पुलिस ने जसीडीह थाना के एएसआइ प्रदीप सिंह समेत सदलबल आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर साथ ले गयी. 2017 में भी जसीडीह थाना क्षेत्र के देवपुर गांव समीप पाइपलाइन में तेल चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola