प्रसाद के नाम पर जहर खिला किशोर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में 15 साल के बच्चे की जहर खिलाकर हत्या कर दी गयी. थाना क्षेत्र के खरवां गांव निवासी जितेंद्र पंडित का बेटा भरत पंडित गुरुवार की शाम साइकिल से ट्यूशन पढ़ने रोहिणी के पथलचपटी जा रहा था. इसी बीच पतारडीह मोड़ के पहले से घात लगाये चार […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में 15 साल के बच्चे की जहर खिलाकर हत्या कर दी गयी. थाना क्षेत्र के खरवां गांव निवासी जितेंद्र पंडित का बेटा भरत पंडित गुरुवार की शाम साइकिल से ट्यूशन पढ़ने रोहिणी के पथलचपटी जा रहा था. इसी बीच पतारडीह मोड़ के पहले से घात लगाये चार लोगों ने भरत को रोका. लोगों ने प्रसाद बताकर उसे खाने दे दिया. 15 साल के मासूम को क्या पता था कि जिसे वह प्रसाद समझकर खा रहा था दरअसल यह उसे मारने की साजिश थी. उसे खाते ही तबीयत बिगड़ने लगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद भरत ने घर आकर घटना की जानकारी परिजन को दी व बेहोश हो गया. तबीयत बिगड़ता देखकर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में भरत ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही एएसआई ओमप्रकाश व सदलबल के साथ पहुंचे व कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

भरत के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज करायी है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार व आरोपितों के बीच बीते पांच वर्ष से जमीन विवाद चल रहा है. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जसीडीह थाना में मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज कराया गया था. जो न्यायालय में लंबित है. घटना के बाद परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है. इधर, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है. समाचार लिखे जाने तक एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola