तूफान एक्सप्रेस से 110 पाउच देशी शराब बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : अप उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने छापेमारी कर 110 पाउच देशी शराब बरामद किया. छापेमारी में शराब माफिया भागने में सफल रहे. इस संबंध में रेल थाना प्रभारी हरेराम दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन के […]
विज्ञापन
मधुपुर : अप उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने छापेमारी कर 110 पाउच देशी शराब बरामद किया. छापेमारी में शराब माफिया भागने में सफल रहे.
इस संबंध में रेल थाना प्रभारी हरेराम दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन के सामान्य बोगी में अवैध शराब तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना पर ऑन ड्यूटी रेल पुलिस अधिकारी व जवान द्वारा बोगी में छापेमारी की गयी.
सामान्य बोगी के एक सीट के नीचे बैग में भरा शराब लावारिस अवस्था में पायी गयी. ट्रेन में सवार यात्रियों से पूछताछ करने पर बैग पर किसी ने दावेदारी नहीं की. इसके बाद बैग को रेल थाना लाकर जांच में 90 पाउच मसालेदार देेशी शराब व 20 पाउच प्लेन बरामद किया गया. जब्त शराब उत्पाद विभाग को सौंपी जायेगी. मौके पर एएसआई मुस्ताक अहमद आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










