साइबर कांड के आरोपित को ले जाने पहुंची गुजरात पुलिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : देवघर सेंट्रल जेल में काराधीन साइबर कांड के आरोपित सारवां थाना क्षेत्र के पांचूडीह निवासी संजय को ले जाने गुजरात अंतर्गत अहमदाबाद सिटी के वस्त्रापुर थाने की पुलिस गुरुवार को देवघर पहुंची. गुजरात से पहुंची पुलिस टीम का नेतृत्व वस्त्रापुर थाने की एएसआइ भावना वीराभाई कर रही थी, जबकि साथ में पुलिसकर्मी सहदेव […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर सेंट्रल जेल में काराधीन साइबर कांड के आरोपित सारवां थाना क्षेत्र के पांचूडीह निवासी संजय को ले जाने गुजरात अंतर्गत अहमदाबाद सिटी के वस्त्रापुर थाने की पुलिस गुरुवार को देवघर पहुंची. गुजरात से पहुंची पुलिस टीम का नेतृत्व वस्त्रापुर थाने की एएसआइ भावना वीराभाई कर रही थी, जबकि साथ में पुलिसकर्मी सहदेव सिन्ह एन दाभी व रातूभाई रामजी भाई भी थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

एएसआइ भावना ने बताया कि संजय के खिलाफ अहमदाबाद सिटी के वस्त्रापुर थाने में साइबर एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज है. उसी मामले में अहमदाबाद रुलर मिर्जापुर एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-1 के कोर्ट के आदेश पर आरोपित संजय को ले जाने वे लोग देवघर आये हैं. यहां कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड ली जायेगी और कोर्ट के आदेश पर संजय को वे लोग साथ में गुजरात ले जायेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola