30 जून तक टैक्स जमा करने पर छूट

Updated:
विज्ञापन

देवघर : नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने टैक्स विभाग के कर्मियों संग बैठक की. इसमें निगम का राजस्व बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए टैक्स जमा करने वालों पर रहम व बकायेदारों पर कड़ाई से पेश आने काे कहा गया. नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सभी बकायेदारों को जून माह […]

विज्ञापन

देवघर : नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने टैक्स विभाग के कर्मियों संग बैठक की. इसमें निगम का राजस्व बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए टैक्स जमा करने वालों पर रहम व बकायेदारों पर कड़ाई से पेश आने काे कहा गया. नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सभी बकायेदारों को जून माह तक टैक्स जमा करने पर लाभ मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके लिए पूर्व की तरह टैक्स में छूट दी जायेगी. वहीं बकायेदारों पर टैक्स वसूली के लिए कड़ाई की जायेगी. उन्हें नोटिस भेजा जायेगा. इसके बाद भी टैक्स नहीं देने पर एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जायेगी. शहरवासियों को 30 जून तक टैक्स जमा करने का समय दिया गया है. इसके बाद निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए निकलेगी. नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के विकास के लिए टैक्स देना जरूरी है.

शहरवासियों को सड़क, नाला, बिजली, पानी की समुचित सुविधा निगम को राजस्व की प्राप्ति होने से ही दे पाना संभव हो पायेगा. बैठक में टैक्स दारोगा जय शंकर साह, एसपीएस के सदानंद शर्मा, सुडा के कवि गुप्ता, सोनू शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola