ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना की एफआइआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2019 4:22 AM
पालोजोरी : थाना क्षेत्र के आस्ता बिराजपुर के रिजवान अंसारी की पत्नी समीना खातुन ने अपने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि दो महीने पहले ही समीना की शादी आस्ता बिराजपुर निवासी सुभानी मियां के पुत्र रिजवान अंसारी के साथ हुई थी. दस […]
पालोजोरी : थाना क्षेत्र के आस्ता बिराजपुर के रिजवान अंसारी की पत्नी समीना खातुन ने अपने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि दो महीने पहले ही समीना की शादी आस्ता बिराजपुर निवासी सुभानी मियां के पुत्र रिजवान अंसारी के साथ हुई थी.
दस दिनों तक तो सबकुछ ठीकठाक रहा. इसके बाद दहेज में एक लाख रुपये व बाइक के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. महिला ने दहेज के लिए पति रिजवान अंसारी, सास नुरेगा बीबी व ससुर सुभानी मिंया पर मारपीट व शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पिता की गरीबी के कारण वह दहेज की मांग पूरा नहीं कर पाये 24 मार्च को पति ने दूसरी शादी रचा ली व उसे घर से निकाल दिया. इस संबंध में कांड संख्या 40/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










