देवघर : रेवा हत्याकांड में पांच आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

देवघर : जमीन कारोबारी रेवा राणा हत्याकांड में आरोपित जसीडीह थाना क्षेत्र के दिघरिया गांव निवासी भुवनेश्वर यादव व उसके पुत्र वकील यादव, ब्रह्मदेव यादव, रविंदर यादव तथा महेंद्र यादव के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने गांव में ढोल बाजे नगाड़े के साथ ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया. घटना […]
देवघर : जमीन कारोबारी रेवा राणा हत्याकांड में आरोपित जसीडीह थाना क्षेत्र के दिघरिया गांव निवासी भुवनेश्वर यादव व उसके पुत्र वकील यादव, ब्रह्मदेव यादव, रविंदर यादव तथा महेंद्र यादव के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया.
पुलिस ने गांव में ढोल बाजे नगाड़े के साथ ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया. घटना को लेकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानंद आजाद ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव निवासी रेवा राणा की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे.
जिनके घर पर न्यायालय के आदेश के बाद इश्तेहार चिपकाया गया है, जबकि अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. आरोपित न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो उनके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. वहीं हत्याकांड में शामिल एक आरोपित सिमुरतला थाना क्षेत्र के निवासी कमल यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




