ePaper

प्रवेश पत्र नहीं आने से परीक्षा से वंचित रही छात्रा

Updated at : 22 Feb 2019 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
प्रवेश पत्र नहीं आने से परीक्षा से वंचित रही छात्रा

मधुपुर : मधुपुर महाविद्यालय इंटर वाणिज्य की छात्रा गुडी कुमारी का प्रवेश पत्र नहीं आने से छात्रा परीक्षा देने से वंचित रह गयी. छात्रा ने बताया कि उसने परीक्षा फार्म भरा था, 12 फरवरी को महाविद्यालय में प्रवेश वितरण किया गया. लेकिन उसे प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी कॉलेज के प्राचार्य को […]

विज्ञापन

मधुपुर : मधुपुर महाविद्यालय इंटर वाणिज्य की छात्रा गुडी कुमारी का प्रवेश पत्र नहीं आने से छात्रा परीक्षा देने से वंचित रह गयी. छात्रा ने बताया कि उसने परीक्षा फार्म भरा था, 12 फरवरी को महाविद्यालय में प्रवेश वितरण किया गया. लेकिन उसे प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी कॉलेज के प्राचार्य को दिया.

प्राचार्य ने आश्वासन दिया था कि प्रवेश पत्र नहीं आने की जैक से जानकारी लेंगे. बताया कि गुरुवार को महाविद्यालय पहुंची और प्रवेश पत्र मांगा गया तो, प्रवेश पत्र नहीं आने की बात प्राचार्य द्वारा कही गयी. इसके बाद उन्होंने काफी अनुनय विनय किया. इसके बाद छात्र संघ द्वारा कॉलेज में जमकर हंगामा किया.

छात्र संघ ने प्राचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि छात्रा गुडी कुमारी का प्रवेश पत्र नहीं आने की जानकारी प्राचार्य को दिया गया था. प्राचार्य ने आश्वासन दिया था कि प्रवेश पत्र आ जायेगा. प्राचार्य ने आवेदन अग्रसारित कर झारखंड अधिविद्य चले जाने की बात गुडी को कही. छात्रा अपने अभिभावक के साथ झारखंड अधिविद्य रांची पहुंचे, वहां से भी छात्रा को लौटा दिया गया. प्रवेश पत्र नहीं आने के कारण छात्रा परीक्षा देने से वंचित रह गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola