मधुपुर : मंत्री राज पलिवार की वेबसाइट हैक कर डाले गये आपत्तिजनक पोस्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

मधुपुर : सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार की वेबसाइट www.rajpaliwar.in को हैकरों ने सोमवार को हैक कर लिया तथा आपत्तिजनक पोस्ट भी डाल दिये हैं. इस पोस्ट में देश का झंडा जलाने की तस्वीर समेत देश विरोधी नारे लिखे गये हैं. साथ ही प्रधानमंत्री के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है. […]
विज्ञापन
मधुपुर : सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार की वेबसाइट www.rajpaliwar.in को हैकरों ने सोमवार को हैक कर लिया तथा आपत्तिजनक पोस्ट भी डाल दिये हैं.
इस पोस्ट में देश का झंडा जलाने की तस्वीर समेत देश विरोधी नारे लिखे गये हैं. साथ ही प्रधानमंत्री के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है. श्रम मंत्री को इसकी सूचना सोमवार की दोपहर 3.15 बजे मिली. जिसके बाद श्रम मंत्री ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक व संबंधित थाना की पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रम मंत्री ने वेबसाइट बनानेवाली दिल्ली की कंपनी के माध्यम से वेबसाइट को ब्लॉक करा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




