पालोजोरी : सारठ: विस क्षेत्र में 5.11 करोड़ से बनेंगे 10 चेक डैम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी : सारठ विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिएकैबिनेट में नयी योजनाओं को स्वीकृति दी गयी. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 5.11 करोड़ की लागत से विधानसभा क्षेत्र में 10 चेकडैम निर्माण की स्वीकृति दी गयी. लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से चेक डैम बनेगा. यह जानकारी कृषि मंत्री […]
विज्ञापन
पालोजोरी : सारठ विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिएकैबिनेट में नयी योजनाओं को स्वीकृति दी गयी. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 5.11 करोड़ की लागत से विधानसभा क्षेत्र में 10 चेकडैम निर्माण की स्वीकृति दी गयी. लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से चेक डैम बनेगा.
यह जानकारी कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं. इनमें चेक डैम भी शामिल हैं. इन चेक डैम के बन जाने से क्षेत्र के हजारों एकड़ जमीन पर सिंचाई हो सकेगी.
यहां बनेंगे चेक डैम
सारठ विधानसभा क्षेत्र के सारठ प्रखंड के आमजोरा जोरिया पर श्रृंखलाबद्ध दो चेक डैम एक करोड़ तीन लाख 36 हजार की लागत से, सहरजोरी-परबलाडंगाल जोरिया पर श्रृंखलाबद्ध दो चेक डैम एक करोड़ तीन लाख 85 हजार से बनेगा. पालोजोरी प्रखंड में भूली जोरिया में श्रृंखलाबद्ध दो चेकडेम 88.38 लाख की लागत से, डेमाडीह-हेरलाडंगाल जोरिया पर श्रृंखलाबद्ध तीन चेक डैम का निर्माण एक करोड़ 51 लाख 97 हजार की लागत से जबकि करमाटांड़ प्रखंड में नावाडीह-झिलिमटांड़ जोरिया में एक चेक डैम का निर्माण 63.42 लाख से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










