ePaper

देवघर : लीलूडीह गांव में जैप-9 के जवानों ने नशे में किया हंगामा

Updated at : 28 Jan 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर  :  लीलूडीह गांव में जैप-9 के जवानों ने नशे में किया हंगामा

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी लीलूडीह गांव शराब पीने पहुंचे जैप-9 के दो जवानों ने नशे में काफी हंगामा मचाया. इस दौरान ग्रामीणों ने उन दोनों जवानों को घंटों बंधक बनाकर रखा. प्रफुल्ल दास, रंजीत, अभिषेक कुमार दास, रंजीत कुमार, गौतम कुमार, नवीन कुमार दास, जयदेव कुमार दास समेत अन्य ग्रामीणों का कहना […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी लीलूडीह गांव शराब पीने पहुंचे जैप-9 के दो जवानों ने नशे में काफी हंगामा मचाया. इस दौरान ग्रामीणों ने उन दोनों जवानों को घंटों बंधक बनाकर रखा. प्रफुल्ल दास, रंजीत, अभिषेक कुमार दास, रंजीत कुमार, गौतम कुमार, नवीन कुमार दास, जयदेव कुमार दास समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रीना देवी अपने घर में बीते कई महीनों से देसी शराब अवैध रूप से बेचती है.

इससे गांव में शराबियों का अड्डा लगा रहता है. ग्रामीण मना करते हैं तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. ग्रामीणों ने शराब बेचने को लेकर कई बार पूर्व में एसपी सहित उत्पाद विभाग व जसीडीह थाने में शिकायत देकर अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की है. बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो धड़ल्ले से यह अवैध कारोबार चल रहा था.

रविवार को पुनासी पिकेट में कार्यरत जैप-9 के पुलिसकर्मी निर्मल कुमार सिंह व राजेन्द्र कुमार यादव रीना देवी के घर शराब पी रहे थे. गांव के प्रफुल्ल दास द्वारा मना किया गया. नशे में आक्रोशित होकर जवानों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने जवानों को गांव में बंधक बना लिया. इसकी जानकारी पिकेट के जवानों को मिलने पर इनलोगों के अन्य साथी छुड़ाने के लिए वहां पहुंच गये. ग्रामीणों ने इन दोनों जवानों को नहीं छोड़ा.

इसके बाद घटना की जानकारी पाकर जसीडीह थाना प्रभारी दयानंद आजाद, एएसआई आर सी चौधरी, संजय शर्मा, ओम प्रकाश, अमेरिका राम पुलिस बलों के साथ लीलूडीह पहुंचे. ग्रामीणों को समझा बुझाकर दोनों जवानों को छुड़ाकर थाना ले जाने की कोशिश की जा रही थी. इस दौरान दर्जनों महिला व पुरुष सड़क के बीच बैठ कर वरीय अधिकारी के गांव आने और जवानों पर कार्रवाई की मांग करने लगे.

थाना प्रभारी के काफी प्रयास व दोषी जैप-9 के दोनों जवानों पर कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीण सड़क से हटे. घटना की जानकारी पाकर जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान भी पहुंचे. ग्रामीणों को समझाया व पुलिस पदाधिकारी से दोनों जैप-9 जवानों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जानकारी एसपी व एसडीपीओ को दे दी गयी है. वहीं अवैध शराब अड्डे को भी नष्ट किया जायेगा.

  • ग्रामीणों ने दोनों जवानों को गांव में घंटों बंधक बनाकर रखा
  • पुलिस दोनों जवानों को छुड़ाया
  • भड़के तीर्थपुरोहितों ने निगम के विरोध में की नारेबाजी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola