देवघर : खाते से 26 हजार की साइबर ठगी

देवघर : साइबर अपराध जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है . आये दिन कहीं न कहीं लोग साइबर अपराधियों के ठगी के शिकार हो रहे है. ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने 26 हजार रुपया उड़ा दिया. मामला जिले के कुंडा थाना […]
देवघर : साइबर अपराध जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है . आये दिन कहीं न कहीं लोग साइबर अपराधियों के ठगी के शिकार हो रहे है. ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है.
एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने 26 हजार रुपया उड़ा दिया. मामला जिले के कुंडा थाना अंतर्गत काशीडीह गांव का है. काशीडीह निवासी रोहित कुमार दास के खाते से अवैध तरीके से पैसों की निकासी हुई है.
वहीं पीड़ित ने थाने में अपने दिये आवेदन में कहा है कि मेरे खाते में 27,175 हजार रुपये जमा था. जिसमें 21 जनवरी को कुंडा स्थित एक एटीएम से पांच सौ रुपये की निकासी की थी. जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से मेरा कार्ड बदल लिया.
इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने बारी-बारी से 26 हजार रुपये मेरे खाते निकाल लिया. जिसकी जानकारी एसएमएस आने के बाद हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




