देवघर : पालोजोरी से दो साइबर ठगों को दबोचा
Updated at : 30 Dec 2018 10:30 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : बेंगलुरु के एयरफोर्स अधिकारी हरप्रीत सिंह के एकाउंट से 90 हजार रुपये उड़ाने वाले दो साइबर ठगों को पुलिस ने पालोजोरी थाना क्षेत्र के माथाडंगाल गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में की गयी. आरोपितों के पास से चार मोबाइल सहित चार बैंक पासबुक, […]
विज्ञापन
देवघर : बेंगलुरु के एयरफोर्स अधिकारी हरप्रीत सिंह के एकाउंट से 90 हजार रुपये उड़ाने वाले दो साइबर ठगों को पुलिस ने पालोजोरी थाना क्षेत्र के माथाडंगाल गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
यह कार्रवाई साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में की गयी. आरोपितों के पास से चार मोबाइल सहित चार बैंक पासबुक, कई सीमकार्ड बरामद किये गये. साइबर डीएसपी के मुताबिक जिस सीमकार्ड से एयरफोर्स अधिकारी की बात हुई और रुपये उड़ाये गये वह भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार साइबर आरोपितों का नाम हसन अंसारी व हुसैन अंसारी है. दोनों पालोजोरी के माथाडंगाल गांव के ही रहनेवाले हैं. गिरफ्तार दोनों युवकों से साइबर डीएसपी पूछताछ करने में जुटी है.
उबेर की ऑफिशियल वेबसाइट पर अंकित नंबर से बात करने के बाद ठगी
साइबर डीएसपी ने बताया कि एयरफोर्स अधिकारी हरप्रीत सिंह ने उबेर की ऑफिसियल वेबसाइट पर सर्च किया, तो मोबाइल नंबर 06260874177 मिला. वह नंबर साइबर आरोपित का था. उसने डिटेल्स जानकारी लेकर एयरफोर्स अधिकारी के एकाउंट से 90000 रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में उन्होंने बेंगलुरु साइबर थाने में एफआइआर दर्ज करायी थी.
बेंगलुरु साइबर थाने की पुलिस ने एसपी नरेंद्र कुमार सिंह से संपर्क कर मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद उबेर की ऑफिसियल वेबसाइट पर अंकित नंबर का डिटेल्स निकालने पर पता चला कि पालोजोरी थाना क्षेत्र के माथाडंगाल का है. लोकेशन निकालकर सीडीआर खंगाला गया तो पता चला कि मुन्ना व हुसैन के मोबाइल से उक्त नंबर पर कई बार संपर्क हुआ है. एसपी ने निर्देश पर शुक्रवार देर रात में माथाडंगाल में छापेमारी की गयी. इस दौरान हुसैन व हसन पुलिस के हत्थे चढ़ा, जबकि मुन्ना पुलिस से बचकर भाग निकला. मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
गूगल में सर्च किये नंबरों की जांच के बाद ही करें कॉल
साइबर डीएसपी नेहा बाला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गूगल के माध्यम से विभिन्न वेबसाइट को सर्च करने के बाद उसमें दर्ज कस्टमर केयर नंबरों पर कॉल करने के पहले उसकी जांच जरूर कर लें.
आजकल साइबर अपराधियों ने ठगी का तरीका बदल लिया है. कई वेबसाइट व बैंकों के कस्टमर केयर की जगह साइबर अपराधियों ने अपना नंबर अंकित कर रखा है. खुद लोग गूगल सर्च इंजन से नंबर निकालकर कॉल करते हैं और साइबर अपराधियों के झांसे में आ जाते हैं. इस तरह के कई एफआइआर साइबर थाने में दर्ज हो चुके हैं. लोग अब गूगल सर्च इंजन के नंबरों को जांचने के बाद भी उस नंबर पर कॉल करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




