सोमवार तक सभी छठ घाटों की सफाई पूरी कर ली जायेगी

Updated at : 11 Nov 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
सोमवार तक सभी छठ घाटों की सफाई पूरी कर ली जायेगी

मधुपुर : शनिवार को एसडीओ योगेंद्र प्रसाद व नप कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने झील तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया. जिसमें सोमवार तक सभी छठ घाटों को सोमवार तक तैयार कर लेने का निर्देश दिया. इस दौरान तालाब में पानी कम रहने को लेकर पेयजल व स्वच्छता विभाग को अविलंब पानी उपलब्ध कराने का […]

विज्ञापन
मधुपुर : शनिवार को एसडीओ योगेंद्र प्रसाद व नप कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने झील तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया. जिसमें सोमवार तक सभी छठ घाटों को सोमवार तक तैयार कर लेने का निर्देश दिया. इस दौरान तालाब में पानी कम रहने को लेकर पेयजल व स्वच्छता विभाग को अविलंब पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने छठ घाट निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए दो दिनों के अंदर निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया.
एसडीओ ने कहा कि झील तालाब छठ घाट पर सबसे अधिक भीड़ होती है. घाट में सुरक्षा के लिए चार सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. व्रतियों के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा छठ घाट पर कमरानुमा पंडाल का निर्माण कराया जायेगा.
ताकि व्रतियों को कपड़ा बदलने में परेशानी न हो. इसके अलावा नगर परिषद द्वारा भी चार पंडाल बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि श्रम नियोजन मंत्री ने झील तालाब छठ घाट पर पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराने का निर्देश पेयजल स्वच्छता विभाग को दिया है. बताया कि शहरी क्षेत्र के छह छठ घाटों की साफ सफाई व लाइट की व्यवस्था नप द्वारा किया जायेगा. मौके पर नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, अशोक भगत, दिलीप कुमार, प्रमोद विद्यार्थी, नगर अध्यक्ष अवनी भूषण आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola